बुलंदशहर, फरवरी 13 -- बुलंदशहर, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित ज़ोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रस्सा-कसी के रोमांचक मुकाबले में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही बुलंदशहर की टीम ने विपक्षी टीमों को धूल चटाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया प्रतियोगिता में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। चारों मंडलों के बीच हुए कड़े मुकाबले में बुलंदशहर के युवाओं की ताकत और तालमेल के आगे कोई भी टीम टिक नहीं सकी। प्रतियोगिता के समापन पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव कुमार एवं सुमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.