पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर परेड ग्राउंड पुलिस लाइन में 77वाँ पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया। खेलकूद इवेंट्स में भाग लिया। स्थापना दिवस परेड का शुभारंभ एसपी अभिषेक यादव ने किया। एसपी ने पीआरडी जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए परेड की सराहना की और वर्दी की महत्ता को बताते हुए लग्न के साथ ड्यूटी करने एवं अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्थापना दिवस परेड में कुल 69 पीआरडी जवानों ने भाग लिया, जिसमें तीन टोलियों ने परेड की। कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारीअमित कुमार ने किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर प्रथम प्रेमपाल ने किया। प्रेम प्रकाश परेड कमांडर द्वितीय, महेंद्र कुमार परेड कमांडर तृतीय रहे। प्रथम टोली का नेतृत्व पीआरडी जवान विपिन कुमार , द्वितीय टोली का नेतृत्व ह...