प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलगांव स्टेडियम में दो दिवसीय 12वीं अंतर मंडलीय अधिकारी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी एवं रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चेतना जोशी ने गुब्बारे उड़ाकर मीट का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बीपी सिंह (मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर) ने उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों प्रयागराज, झांसी, आगरा, कारखानों एवं मुख्यालय के दलों को खेलभावना से प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। इसी क्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकसी में जीएम ने पर्ची निकाली जिसमें आगरा मंडल को विजेता घोषित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.