कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्थापना दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच रस्साकशी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रस्साकशी प्रतियोगिता में शिक्षकों की टीम विजेता रही। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्रों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.