लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज की ओर से बाजार खाला विक्टोरियागंज स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन केजीएमयू डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में होना है। केंद्र में प्रेसवार्ता के दौरान समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी और महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि 26 फरवरी को विशाल शिविर लगेगा। अब तक 60 लोगों ने पंजीकरण कराया है। शिविर में रक्तदान के साथ ही होम्योपैथ, आयुर्वेद, एलोपैथ की दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय हरिश्चंद्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...