बदायूं, जुलाई 23 -- बदायूं, संवाददाता। देहात इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार पीएचसी की बिल्डिंग अतिक्रमण का शिकार हो रही है। ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है कहीं अस्पताल की बिल्डिंगों को पशुशाला बना लिया है तो कहीं भूसा और उपले रखे जा रहे हैं। किसान मक्का सुखा रहे हैं और बिजली सुविधा के अभाव में प्रसव कराए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला बिल्सी के रिसौली पीएचसी का सामने आया। जहां कर्मचारी मक्का सुखाते दिखे। मामला बिल्सी के गांव रिसौली की पीएचसी का है। यहां किसानों ने मक्का की फसल सुखाने के लिए अस्पताल परिसर को ठिकाना बना लिया है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ मक्का की फसल दिखाई दे रही है। पीएचसी का स्टाफ की साठगांठ से किसानों के द्वारा मक्का सुखाई जा रही है। इधर अस्पताल पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्रसव भी नहीं हो पाते हैं। बिल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.