फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कायमगंज, संवाददाता नगर के मोहल्ला सदबाड़ा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर की रसोई में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखते ही महिलाओं के हाथ-पांव फूल गए और वे चीखते हुए बाहर की ओर भागीं। गनीमत रही कि समय रहते सांप को देख लिया गया, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। मोहल्ला सदबाड़ा निवासी अनूप गर्ग के घर की महिलाएं शुक्रवार को रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद एक सांप पर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर परिवार के पुरुष और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रसोई में सांप होने की खबर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और पड़ोसियों ने साहस का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को एक डिब्बे में बंद किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.