बरेली, फरवरी 22 -- रसोई में रखे सिलेंडर में आग लगने से वहां रखा सामान जल गया। इस दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और टिन शेड की छत को फाड़कर दूर जाकर गिरा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोतवाली में चौपला बगिया की गली नंबर-एक में रहने वाले दिव्यांग राजेश कुमार ने बताया कि वह परचून की दुकान संचालित करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनके दो बेटे और एक बेटी नीचे कमरे में टीवी देख रहे थे। पत्नी पूनम चौधरी छत पर स्टोर में बनी रसोई में खाना बना रही थीं। इस दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई और स्टोर में रखी अलमारी समेत काफी सामान जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर फटने से हुआ धमाका राजेश ने बताया कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर भी ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.