मेरठ, जुलाई 13 -- ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में शुक्रवार रात रसोई घर में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग से रसोई घर में मौजूद पोती को बचाने के लिए दौड़ी दादी आग की चपेंट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों के द्वारा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान दादी की मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कोई भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया तो पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गणेशपुरी निवासी जगरोशनी 65 पत्नी रामशरण और उनकी 14 वर्षीय पोती भूमि शुक्रवार रात घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। तबियत खराब होने पर जगरोशनी ने अपनी पोती भूमि से चाय बनाने के लिए कहा। जिसके बाद भूमि चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची और गैस चालू किया, गैस चालू करते ही अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.