हापुड़, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव फुल्डेहरा में रसोई में खाना बनाने के दौरान चक्कर आने से वर्तमान ग्राम प्रधान गिर गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया है। उनकी मौत हार्ट अटैक होने से बताई जा रही है। गांव निवासी अंकित चौधरी की पत्नी गीता चौधरी वर्तमान में ग्राम प्रधान थी। रोजमर्रा के भांति सोमवार की दोपहर को वह घर पर रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक उनको चक्कर आए और वह पीछे को गिर गई। उनको परिवार के लोगों ने उठाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टर द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...