सुपौल, फरवरी 1 -- जदिया, निज संवाददाता जदिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान शुक्रवार को परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के हरिनाहा वार्ड 10 में छापेमारी कर रसोई घर से कुल 35 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से इस दौरान आरोपी महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर छापेमारी की तो मामला सच साबित हुआ और आरोपी महिला के रसोई घर से देसी शराब बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि मौके से ही आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक केस दर्ज क...