बिहारशरीफ, मई 30 -- वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में हुआ हादसा रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में शुक्रवार को रसोई गैस लीक होने से एक घर में आग लग गयी। हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गये। हादसे में झुलसे सिंकी देवी, भजन कुमार व सिद्धू पासवान को इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए तीनों को रेफर किया गया है। विनीता देवी ने बताया कि सुबह में वे खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गयी। वे पानी लाने के लिए बाहर चली गयी। उनका देवर, गोतनी व बेटा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग की लपट तेज हो गयी और तीनों झुलस गये। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सिद्धू की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। थानाध्यक्...