गिरडीह, जुलाई 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव में शनिवार को घर के किचन में गैस रिसाव होने पर आग लग गई। जिससे परिवार के पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। इस संबंध में बताया गया कि शनिवार को नायकडीह गांव निवासी महेंद्र साव के किचन में गैस का रिसाव हो रहा था। इसे लेकर महेंद्र साव की पत्नी लता देवी ने भतीजा सिकंदर साव को जानकारी दी। देखते ही देखते अचानक लाइटर दब जाने से किचन में आग लग गयी। आग लग जाने के कारण लता देवी 40 वर्ष व सिकंदर साव 25 वर्ष झुलस गए। घटना के बाद उनलोगों को बचाने के क्रम में गांव की अरुण देवी 40 वर्ष, रुदनी देवी 65 वर्ष, काजल देवी 20 वर्ष भी झुलसकर घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिये जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया है। जहां सभी लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.