गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को टावर चौक पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस को अध्यक्ष दुर्गा शर्मा कर रही थी। इस दौरान कांग्रेस की महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गैस और अन्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर महिलाओं पर बोझ डालने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में यह बोलकर आई थी कि हम आते ही महंगाई कम करेंगे, लेकिन आज 11 साल हो गए महंगाई चार गुना बढ़ गई है। इसलिए आज महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है। कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिर रही है, पर भारत सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.