रांची, फरवरी 1 -- रांची। बढ़ती महंगाई के बीच झारखंड की गृहणियों ने केंद्रीय बजट से रसोई गैस, बिजली और ईंधन की कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई है। मध्यमवर्गीय महिलाओं का मानना है कि शिक्षा-स्वास्थ्य पर खर्च कम करने और बचत योजनाओं को बढ़ावा देने से ही घरेलू बजट सुरक्षित रह सकेगा। कोट सोना-चांदी के ऊंचे दाम और कम होती बचत चिंताजनक है। सरकार को महिलाओं के लिए आकर्षक निवेश योजनाएं लानी चाहिए। - सिम्मी देवी रसोई गैस और बिजली की बढ़ती दरें घरेलू बजट बिगाड़ रही हैं। यूनियन बजट में सब्सिडी और कीमतों में राहत जरूरी है। - गुड़िया देवी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ता बोझ कम करने के लिए बजट में टैक्स छूट और विशेष रियायतों का प्रावधान होना चाहिए। -सरोज देवी महिला उद्यमियों के लिए ऋण के नियम आसान हों, ताकि स्वरोजगार के माध्यम से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर...