गंगापार, जनवरी 9 -- मानदेय बढोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर परिषदीय विद्यालय में दोपहर भोजन पकाने वाली रसोईयों ने शुक्रवार को दोपहर बी आर सी मेजा पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए शासन व विभाग के खिलाफ जमकर हुंकार भरते हुए अपनी मांग रखते हुए खंड शिक्षाधिकारी की अनुपस्थिति में शिक्षा मंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र वरिष्ठ लिपिक रोहित तिवारी को सौंप, कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द बिचार न हुआ तो इसके लिए आन्दोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां फं्रट के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय संयोजक रमेश चन्द्रा ने करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों के साथ में विभागीय उच्चाधिकारी व शासन घोर अन्याय कर रहा है। रसोईयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर कम से कम दस हजार किया जाना चाहिए, रसोईयों को दी जाने ...