चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अपनी मांगों को लेकर रसोईया संघ ने मनोहरपुर विधायक जगत माझी के आवास पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान चक्रधरपुर, गोईलकेरा, सोनुवा आदि प्रखंड की रसाईया शामिल हुईं। मांग पत्र में बताया कि राज्यभर के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोईया मध्याह्न भोजन बनाना बंद कर 18 फरवरी से अपनी लंबित मांग नहीं मिलने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। वर्ष 2004 से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों को वर्तमान में जो मानदेय राशि मिलती है, वह सरकारी मजदूरी दर से बहुत कम है। महंगाई के इस दौर में उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर सभी रसोईया आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए राज्यभर के रसोइया 18 फरवरी से हड़ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.