चतरा, जुलाई 21 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के पांडेपुरा संकुल के रसोइया संघ की एक बैठक रविवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता सुमन देवी और संचालन फुलवा देवी ने की। बैठक में वेतन बढ़ोतरी की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। कार्य अनुसार कम वेतन मिलने के कारण हो रहे कठिनाई से सरकार को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। रसोइया संघ ने बताया कि 2005 से वर्तमान तक वेतन बढ़ोतरी के नाम पर मात्र 1 हजार बढ़ाया गया। 3 से 4 माह तक मानदेय का भुगतान नहीं होता है। जिसके कारण रसोईया को घर चलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही रसोईया संघ में बताया कि उन्हें एक दिन का मजदूरी मनरेगा मजदूर के बराबर भी नहीं मिल पाता है। रसोईया संघ ने आवश्यकता से कम मानदेय मिलने के कारण हो रहे परेशानी पर चर्चा किया। साथ ही मानदेय बढ़ोतरी की मांग सरकार से किया। इस मौके पर उषा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.