हजारीबाग, फरवरी 12 -- बरही प्रतिनिधि। सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर मातृशक्ति की बैठक भगवती मंदिर रसोइयाधमना में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनैना देवी ने की। बैठक में 27 महिलाओं ने भाग लिया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनैना देवी, शोभारानी,रिंकी देवी, संजुदेवी, आरती देवी ने संकल्प लिया। मातृशक्ति की शोभा रानी ने नारीशक्ति को अपने शौर्य नेतृत्व प्रस्तुत करने का पावन अवसर का उपयोग करने का संदेश दिया। संजय कुमार ने तन मन धन से हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...