चतरा, दिसम्बर 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की देश व्यापी हड़ताल को लेकर स्कूल की रसोईया भी हड़ताल हैं। रसोईया के हड़ताल पर रहने के कारण प्रखंड के नगवां उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा छात्र के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है, और उन छात्रो को खिलाया जा रहा है। हड़ताल पर रहने के कारण इस स्कूल में बुधवार को कोई रसोईया मध्याह्न भोजन बनाने नही पहुंची थी। विभागीय आदेश था कि हड़ताल को लेकर हरहाल में स्कूलों में मध्याह्न भोजन बन्द नही होना चाहिए। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार दांगी, शिक्षिका स्वेता कुमारी और अशोक कुमार ने बताया कि हड़ताल पर रहने के कारण जब कोई रसोईया मध्यान भोजन बनाने नही आई तो विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद सभी शिक्षकों ने आपसी तालमेल से छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने का निर्णय लिया, और हम सभी शिक्...