दुमका, मार्च 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग द्वारा संचालित 16 आदिवासी महिला और पुरुष छात्रावासों में रोसैया की नियुक्ति नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं खुद से खाना बना कर खाने को मजबूर हैं। यह समस्या काफी सालों से चल रही है और इसके समाधान के लिए छात्र छात्राओं ने कई बार आंदोलन धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन आज तक जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया लेकिन रोसैया की व्यवस्था नहीं हो पाई है। एसपी कॉलेज परिसर में स्थित संथाल परगना आदिवासी छात्रावास संख्या एक और चार में रहने वाले ने बताया कि रसोइया नहीं रहने के कारण हम सभी छात्रों को काफी समस्या होती है। छात्र नायक बबलू टुडू ने बताया कि हमने जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिया, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। हम मांग करते हैं कि कल्याण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.