खगडि़या, फरवरी 25 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय पोखड़ा में कार्यरत रसोईया की मंगलवार को कार्य करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मृतक का पहचान अलौली थाना क्षेत्र केछिलकौड़ी गांव निवासी रघुनन्दन यादव के पुत्र सत्यनारायण यादव के रुप में की गई। रसोईया की मौत की खबर मिलते ही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका व छात्राओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार सुमन, सचिव खेतमा कुमारी, प्रधानाध्यापक फूलचन्द्र सदा सहित सभी शिक्षक, छात्र व ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो 18 : स्कूल में आयोजित शोक सभा के दौरान उपस्थित शिक्षक व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...