महाराजगंज, मार्च 29 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की जिलाध्यक्ष संध्या व महासचिव हेवन्ता देवी के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांगपत्र फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी को सौंपा गया। रसोइयों ने प्रदेश में रसोइया योजना में हर वर्ष होने वाली भर्ती को रोकने की सहित छह मांगों को रखा है। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में कार्यरत रसोइयों का ही नवीनीकरण करने, रसोइया नियुक्ति में पालन अनिवार्यता व जनसंख्या समाप्त करने, न्यूनतम वेतन 10500 प्रतिमाह दिए जाने, निकाली गयीं रसोइयों को तत्काल बहाल करने, 8 अक्टूबर 24 को शिक्षा मंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन को पूरा करने और भोजन बनाते समय हादसा होने को लेकर बीमा कराने सहित अनहोनी पर उत्तराधिकारी को सेवा में रखने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र प्रसाद, दुर्गेश, महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.