रामगढ़, जून 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की संकुल स्तरीय बैठक शुक्रवार को बालक रामवि गिद्दी ए में हुई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्रभारी चंदन पासवान और संचालन कुंती देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी ने की। जबकि संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति और कोषाध्याक्ष अनिता देवी ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 5 सदस्यीय संकुल कमेटी का गठन किया गया। जिसमें चंदन पासवान संकुल प्रभारी बनाए गए। जबकि आशा देवी, कुंती देवी, पुष्पा देवी, सालखो देवी और राजमुनी देवी सदस्य बनाए गए। बैठक में मधु देवी, मीना देवी, रीना देवी, यशोदा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.