पलामू, दिसम्बर 1 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की टीम छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का दौरा कर पीड़ित रसोइया से मिला। रसोईया पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव बनाने वाले पारा टीचर सत्यदेव विश्वकर्मा सहित चार अपराधी को जेल भेजे जाने की घटना की संघ ने स्वागत किया और पुलिस से पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पीड़िता से मिलने पहुंची टीम में प्रमुख रूप से शामिल रसोईया संघ की राज्य अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पीड़िता ने आरोपी के साथ नहीं झुककर बड़ी हिम्मत दिखाई है। अब पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय हादसा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, संबंधित अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित करे। इससे कोई भी व्यक्ति रसोईया के साथ इस तरह की हरक...