कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- रसोइया कल्याणकारी समिति के बैनर तले शुक्रवार को जिले के रसोइया डायट मैदान में एक हुए। इसके बाद मांगों को लेकर चार घंटे डायट मैदान में धरना दिया। चार बजे प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। रसोइया कल्याणकारी समिति जिलाध्यक्ष उमा शंकर सरोज के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले भर के रसोइया डायट मैदान मंझनपुर में एकत्रित हुए। इस दौरान धरना देते हुए रसोइया कल्याणकारी समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद किया। अपरान्ह चार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मांगों को बुलंद करते हुए रसोइया कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में रसोइया ने अपना मानदेय ...