लखनऊ, अप्रैल 3 -- लक्ष्मण मेला स्थल के पास कच्ची बस्ती में रहने वाले 42 वर्षीय महेश कुमार निषाद ने बुधवार को फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर उनका शव लटका मिला। महेश की पत्नी ने सेवानिवृत्त जज अनिल कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वंदना पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महेश ने मोबाइल से मालकिन को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाकर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। महेश की पत्नी कविता के मुताबिक पति चार साल से सेवानिवृत्त जज के घर पर रसोइया थे। होली के समय जज के यहां साढ़े छह लाख रुपये की चोरी हुई थी। पति ने चोरी नहीं की थी। इसके बावजूद वंदना पति महेश पर चोरी का आरोप मढ़ रही थीं। महेश इससे बेहद परेशान और तनाव में थे। 17 मार्च को उन्होंने अलीगंज थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। पति से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.