गढ़वा, नवम्बर 11 -- केतार। रसोइया सह सहायिका की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यमुक्त करने के आदेश के बाद मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कधवन में रसोइया चयन के लिए पर्यवेक्षक सह सीआरपी श्याम किशोर सिंह ने विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों के संग बैठक कर प्रस्ताव रखा। बैठक में कुछ ग्रामीणों ने पूर्व रसोइया फुलपति देवी की पतोहु संगीता देवी का चयन करने की मांग की। वहीं रसोइया पद की दूसरी उम्मीदवार रानी देवी का चुनाव की मांग करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। उसके बाद सीआरपी श्याम किशोर सिंह ने चयन की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा की। मौके पर प्रधानाध्यापक रामनरेश राय, रणजीत सिंह, राम प्रवेश गुप्ता, श्यामदेव चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.