प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात में सीलन भरी कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर रसोइया की मौत हो गई थी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से एक लाख, एक हजार रुपये इकट्ठा किया और मृतक की बेटी को देकर उसके आंसू पोंछे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के भैयाराम का पुरवा सरपटा जाजूपुर गांव निवासी धीरेंद्र द्विवेदी डेढ़ दशक से मानसिक विक्षिप्त है। उसकी 40 वर्षीय पत्नी नीलम द्विवेदी जाजूपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। पांच अगस्त की आधी रात उस पर घर की कच्ची दीवार गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मां की मौत, पिता के विक्षिप्त होने से 17 वर्षीय बेटी प्रिया, 14 वर्षीय बेटा अंशू अनाथ हो गए। कालाकांकर ब्लॉक के ब्राह्मण समाज के लोग रविवार को उसके घर पहुंचे। मृतका की बेटी प्रिया को एक लाख एक हजार की आर्थिक मदद दी। इस मौक...