सोनभद्र, जनवरी 28 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक कस्बा क्षेत्र के पतेरीटोला में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निवासी मीनू भारती के घर में एक जहरीला रसेल वाइपर प्रजाति का सर्प निकल आया। बताया गया कि सर्प ने घर में रखे मुर्गियों के अंडों को निगल लिया था। सर्प की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पिपरी निवासी स्नैक कैचर नीतिश को मौके पर बुलाया। स्नैक कैचर नीतिश ने पूरी सावधानी के साथ रसेल वाइपर को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर को ग्रामीण इलाकों में जाड़ा सांप के नाम से भी जाना जाता है और यह अत्यंत विषैला सर्प होता है। इसके काटने से प्रभावित स्थान पर तेज सूजन हो जाती है। यदि समय पर इलाज न मिले तो अंग सड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और जान बचाने के लिए अंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.