पीलीभीत, अगस्त 25 -- बीसलपुर। गांव रसूला में 24 घंटे गायब रहे छात्र का शव गांव के बाहर खेत से बरामद किया गया। इस घटना के बाद छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव रसूला के पूर्व प्रधान जयवीर गंगवार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजीव कुमार टीईटी की तैयारी कर था। छात्र राजीव कुमार शनिवार की दोपहर हाथ में थैला और बाइक लेकर अपने पिता से बीसलपुर जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और आस पास के स्थानों पर उसे ढूंढा गया। पर राजीव का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात के बाद गांव से कुछ दूरी पूर्व प्रधान के खेत के बराबर चकरोड पर राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.