कानपुर, जनवरी 17 -- रसूलाबाद, संवाददाता। जिले में डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए भले ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं लेकिन रसूलाबाद सिकंदरा मार्ग पर डग्गेमारी से आजिज आकर बसों का संचालन ठप हो गया है। बस संचालकों ने कार्रवाई को लेकर कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रसूलाबाद से सिकंदरा मार्ग पर दो दर्जन निजी बसों का संचालन किया जाता था। इसके लिए परिवहन विभाग से परमिट जारी किए गए थे लेकिन पिछले कुछ सालों से डग्गामार वाहनों की भरमार से बसों का खर्च निकलना मुश्किल हो गया। आजाद बस आपरेटर यूनियन के मुंशीलाल यादव, अनिल चौरसिया, शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सीएनजी आटो की भरमार से बस संचालक परेशान हो रहे हैं।आटो चालक बसों के आगे आगे चलकर जबरन सवारियां बिठा लेते हैं। विरोध करने पर बस चालक के साथ मारपीट की जाती है। इस समस्या को लेकर...