प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। रसूलाबाद श्मशान घाट का विस्तार किया जाएगा। नगर निगम ने श्मशान घाट के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। दारागंज विद्युत शवदाह गृह के भी विस्तार व आधुनिक बनाने की योजना है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि 15वें वित्त के बजट से रसूलाबाद श्मशान घाट और विद्युत शवदाह गृहों में बदलाव करना है। रसूलाबाद श्मशान घाट का विस्तार किया जाएगा। घाट के प्लेटफॉर्म भी ऊंचा करने पर विचार हो रहा है, ताकि बाढ़ के दिनों में भी अंतिम संस्कार हो सके। यह भी देखा जा रहा है कि श्मशान घाट के मार्ग को कैसे ऊंचा किया जा सकता है। पिछले दिनों 15वें वित्त की बैठक में तीन विद्युत शवदाह गृहों को आधुनिक बनाने को लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि दारागंज शवदाह गृह का विस्तार किया जाएगा। शंकरघाट शवदाह गृह की भी मरम्मत कर चालू करना है। इसी प्रकार फाफामऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.