प्रयागराज, फरवरी 22 -- रसूलाबाद श्मशान घाट का विस्तार किया जाएगा। नगर निगम ने श्मशान घाट के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। दारागंज विद्युत शवदाह गृह के भी विस्तार व आधुनिक बनाने की योजना है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि 15वें वित्त के बजट से रसूलाबाद श्मशान घाट और विद्युत शवदाह गृहों में बदलाव करना है। रसूलाबाद श्मशान घाट का विस्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वानंद के खिलाफ एक्शन में पुलिस, कोर्ट का आदेश होते ही पॉक्सो में केस घाट के प्लेटफॉर्म भी ऊंचा करने पर विचार हो रहा है, ताकि बाढ़ के दिनों में भी अंतिम संस्कार हो सके। यह भी देखा जा रहा है कि श्मशान घाट के मार्ग को कैसे ऊंचा किया जा सकता है। बता दें कि पिछले दिनों 15वें वित्त की बैठक में तीन विद्युत शवदाह गृहों को आधुनिक बनाने को लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि दारागंज शवदाह...