प्रयागराज, मई 3 -- रसूलपुर और गौसनगर इलाके में दबंगों ने अब गोशाला की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। इन लोगों ने यहां पर निर्माण शुरू करा दिया, जिसके बाद गोवंशों को ही एक छोटी सी जगह रहना पड़ रहा है। मामले की शिकायत पर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिसमें प्रशासन, पीडीए और राजस्व के अफसर शामिल होंगे। रसूलपुर गोशाला में पिछले दिनों लोगों ने कब्जा शुरू कर दिया। निर्माण शुरू हुआ और यहां से गोशाला का बोर्ड तक हटा दिया गया। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी के यहां की। जिलाधिकारी ने शिकायत पर जांच समिति गठित की। इसमें सीआरओ कुंवर पंकज, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह और पीडीए के अफसरों को नामित किया। डीएम की गठित टीम ने जब राजस्व अभिलेखों से मिलान कराया तो जमीन गोशाला के नाम पर ही दर्ज पाई गई। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि चिह्नाकंन करा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.