रामपुर, जनवरी 26 -- क्षेत्र के रसूलपुर फरीदपुर गांव में आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब मेजबान टीम के नाम रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रसूलपुर फरीदपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिदरपुर की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। खिदरपुर की टीम उपविजेता के रूप में दूसरे स्थान पर रही।टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आसिफ मियां ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी बढ़ाता है।टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक मंडल के मास्टर नसरुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य जब्बार, महफूज और मकसूद का विशेष योगदान रहा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिं...