मेरठ, फरवरी 15 -- रोहटा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने रसूलपुर जाहिद की ग्राम प्रधान समेत पांच किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर, ऑपरेटर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह खेतों पर गए किसानों को घटना की जानकारी हुई। रसूलपुर जाहिद की प्रधान अश्वनी के पति कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार देर रात बदमाशों ने किसान वीरसैन पुत्र महाराज, बृजेश पुत्र जगनलाल, बृजपाल पुत्र मोहर सिंह तथा राजपाल पुत्र नाहर सिंह के नलकूपों के दरवाजे के ताले तोड़े और ऑपरेटर, स्टार्ट, केबिल, फ्यूज समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह खेतों पर गए किसानों को घटना की जानकारी हुई। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस औपचारिकता पूरी कर चली गई। किसानों ने घटना की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.