हाजीपुर, फरवरी 6 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया। हेल्थ कैंप में स्कूली बच्चों के अलावा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई एवं दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य टीम के द्वारा बच्चों के नाक, कान दांत, वजन, आंख वगैरह की गहनता से जांच की गई। जांच के क्रम में डॉक्टर सोनाली प्रिया ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने को कहा। खासकर दांत की सफाई प्रतिदिन करने की सलाह देते हुए डॉक्टर प्रिया ने बच्चों को कहा कि अगर आप सभी प्रतिदिन अपने दांतों की सफाई अच्छी तरह नहीं करेंगे तो आपके दांतों में कीड़े लग जाएंगे और दांत खराब हो जाएगा। दांत की सफाई प्रतिदिन दो बार करनी चाहिए। एक बार सुबह भोजन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.