लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के बिजुआ ग्राम पंचायत रसूलपनाह में निर्मित नई सड़क का सोमवार को विधायक अमन गिरि ने विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक अमन गिरि ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे क्षेत्र के हर गांव में सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधान तारिक, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, प्रवीण गिरी, प्रधान मिंटू, गोकरण गिरी, रामनरेश राज, पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह, रामसागर राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.