लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान के पास बुधवार को महिला ने गोमतीनदी में कूद कर जान दे दी। दो अप्रैल को महिला के पति ने फांसी लगा कर खुदकुशी की थी। उस पर रसूखदारों ने चोरी का इल्जाम लगाया था। पति को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले के खिलाफ महिला ने किसी तरह से मुकदमा दर्ज कराया। पर, पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी। महिला लगातार हजरतगंज कोतवाली के चक्कर काटती रही। सुनवाई नहीं होने से व्यथित होकर खुदकुशी कर ली। यह आरोप परिवार ने लगाया। सिकंदर नगर नई बस्ती निवासी कविता निषाद (30) के पति महेश निषाद हजरतगंज में एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर काम करते थे। सालों से साथ जुड़े होने के बाद भी रसूखदार परिवार ने महेश पर रुपये चोरी करने का आरोप मढ़ा था। जिससे आजिज होकर महेश ने दो अप्रैल को फांसी लगा कर खुदकुशी की थी। पति को आत्महत्या के लिए विवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.