संतकबीरनगर, दिसम्बर 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने विकास खण्ड बघौली क्षेत्र के मेसर्स-पाण्डेय खाद भण्डार, धनखिरिया कॉटादूबे के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को जबरन माइक्रोन्यूट्रियन्स टैंगिंग कर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया। किसानों के बयान पर पांडेय खाद भंडार के संचालक देवब्रत पांडेय पर आवश्यक वस्तु अधिनियमित के तहत बखिरा थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कृषि रक्षा विभाग के अजयदीप विजय प्रकाष पाण्डेय, सुभाष यादव, वाहन चालक एवं लल्लूलाल, चतुर्थ श्रेणी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, वितरण रजिस्टर भरा हुआ पाया गया। स्टॉक-रेट बोर्ड अद्यतन पाया गया। मौके पर दीपक साहनी पुत्र कमलेश साहनी ग्राम-महला, सुरेश चन्द्र तिवारी पुत्र तारापति ग...