बेगुसराय, फरवरी 21 -- बीहट। विगत करीब ड़ेढ़ महीने से फॉर्मर रजिस्ट्री तथा ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। स्वयं के नाम से लगान रसीद नहीं रहने के कारण किसानों का एफआर नहीं हो रहा है। बरौनी में कुल 3591 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों में से अब तक 1801 का ही एफआर हो सका है जबकि शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी हो चुका है। बरौनी में तकरीबन 23 हजार किसान पंजीकृत थे जिसमें से अब तक 6434 का ही एफआर हो सका है। कई किसानों ने बताया कि उनलोगों की जमीन की जमाबंदी उनके पूर्वज के नाम पर चली आ रही है। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए स्वयं के नाम से लगान रसीद की मांग की जाती है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...