हाथरस, जनवरी 4 -- सहपऊ। कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना पर होने वाला रसिया दंगल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। शुक्रवार को उक्त मोहल्ला निवासी मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम मनीष चौधरी को लिखित में शिकायत की थी । शिकायत में उन्होंने लिखा था कि जिस स्थान पर आसिफ अली अपने पिता की याद में रसिया दंगल का आयोजन करता है । वह स्थान कब्रिस्तान है जहां पर उनके पूर्वजों की कब्र बनी हुई है।वह उसे अपने निजी जमीन बताता है। रसिया दंगल के दौरान लोगों के जूते चप्पल उनके पूर्वजों की कब्र पर पड़ते है जिससे उनका अपमान होता है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विवाद से बचने के लिए प्रशासन एवं पुलिस ने रसिया दंगल पुराना थाना की जमीन के पास कराया था। शनिवार दोपहर को एसडीएम मनीष चौधरी एवं सीओ अमित पाठक उक्त शिकायत की जांच एवं रसिया दंगल के स्थान का मौका मुआयना...