दरभंगा, जनवरी 31 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड की रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया फेकन कामती को एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के सबंध में बताया गया है कि रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया पंचायत में नलजल योजना का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में स्थानीय प्राथमिक विद्यालय रसियारी के एक शिक्षक मुखिया फेकन के साथ गाली-गलौज करने लगे जिसे मना करने पर उन्होंने बुजुर्ग मुखिया फेकन की पिटाई कर दी। स्थानीय घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया फेकन कामती की लिखित शिकायत पत्र पर थाना में एक एफआईआर दर्ज की गयी है जिसमें बालिका प्राथमिक विद्यालय रसियारी के एक शिक्षक को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...