पीलीभीत, मई 25 -- बीसलपुर। गांव रसियाखानपुर में सफाई कर्मचारी ना आने के कारण गांव में गंदगी फैली है। सभी नालियां चोक हो गई हैं। नालियों में दुर्गंध आने लगी है। जिससे बीमारी का खतरा बना है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव में सफाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में असलम, सलमान, अनीश कुरैशी, मोहम्मद राजा, तौफीक, गुलवासन, चमन राजा, अशफाक, नदीम शाह, कामिल तमाम ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.