पाकुड़, फरवरी 14 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत रसिकटोला गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत पशुशेड निर्माण में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की योजनाओं में लगभग पूरी राशि की निकासी कर ली गई है, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। योजना पूर्ण होने से पहले ही मोटी रकम निकाल लिए जाने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लाभुक ठाकुर मरांडी और श्रीलाल मरांडी के अनुसार, पशुशेड का ढांचा तो खड़ा कर दिया गया है, लेकिन अब तक लिंटल का ढलाई कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा फर्श निर्माण का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि मवेशियों के चारा खाने के लिए नाद का निर्माण तक नहीं किया गया है और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधू...