झांसी, जनवरी 13 -- कृषि रक्षा रसायनों के थोक/फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानो पर जनपद की समस्त तहसीलों में छापा के लिए संयुक्त टीम गठित की। जिसके अन्तर्गत जिला कृषि रक्षा अधिकारी कुलदीप मिश्र द्वारा तहसील झांसी, मऊरानीपुर एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पवन मीणा द्वारा तहसील मोंठ, गरौठा एवं टहरौली की प्रतिष्ठानों का औचक छापे की कायर्वाही करते हुए नमूने लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बोले कि किसान रसायन खरीद करते समय पक्की रसीद अवश्य लें। जिस पर रसायन की उत्पादन तिथि व अन्तिम तिथि अंकित होना अनिवार्य है। रजिस्टर अपने प्रतिष्ठान मे ही रखें ताकि जो भी कीट निरीक्षक दुकान का निरीक्षण करे। उन्हें रजिस्टर अवश्य दिखायें, जो भी दुकानदार इन नियमो का पालन नही करता है उसका लाईसेंस कीटनाशी अधिनियम 1968के नियम 1971 के प्रावधानो के अन्तर्गत तत्काल प्रभा...