लखनऊ, दिसम्बर 18 -- फसल में रसायनिक खाद का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी वजह से लोगों में तमाम तरह की गंभीर बीमारियां पनप रही हैं। इसमें डायबिटीज, दिल, किडनी समेत दूसरे अंगों की बीमारी शामिल हैं। वहीं पानी में आर्सेनिक भी काफी स्थानों पर पाया जा रहा है। इसे पीने से घातक बीमारियों हो रही हैं। यह चिंता लोहिया संस्थान में बायोकैमेस्ट्री विभाग के डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ ने जाहिर की है। लोहिया संस्थान के प्रेक्षागृह में बुधवार से एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट (एएमयूकॉन 2025) की शुरुआत हुई। कान्फ्रेंस के आयोजक सचिव डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ ने कहाकि फसल में अंधाधुंध कैमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। जिस पानी से फसल की सिचाई की जा रही है। उसमें हानिकारक आर्सेनिक पाया जा रहा है। ऐसे में शरीर में...