मोतिहारी, नवम्बर 15 -- मोतिहारी। जिले में रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती की शुरूआत होगी। पहली बार किसान रासायनिक उर्वरक व कीटनाशी के प्रयोग के बिना इस खेती की शुरूआत करेंगे। भारत सरकार ने पूर्वी चम्पारण में नेशनल मिशन ऑफ फार्मिंग योजना लांच की है। इस योजना के तहत 15 कलस्टर में 1875 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलस्टरवार प्रशिक्षण के लिए संबंधित प्रखंड में बीएओ की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केविके पिपराकोठी के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। गोबर, गोमूत्र, नीम से तैयार होगा जैव पदार्थ : प्राकृतिक खेती में गोबर का इस्तेमाल किया जाएगा। देसी नस्ल की गाय के गोमूत्र से जैव पदार्थ तैयार कर प्राकृतिक खेती में प्रयोग किया जाएगा। नीम की पत्तियां से नीमास्त्र बनाकर कीटनाशी की जगह प्रयोग किया जाएग...