गया, मार्च 29 -- रसलपुर हाई स्कूल के छात्र पवन कुमार ने मैट्रिक में 456 अंक प्राप्त किया। वहीं, छात्रा ब्यूटी ने 439 अंक लाई। स्कूल के हेडमास्टर संजय कुमार प्रवीण ने बताया कि रसलपुर हाई स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यहां नियमित बच्चों की पढ़ाई होती है। यहां करीब 410 बच्चे मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें करीब 380 छात्र छात्राओं सफल हुए। ज्यादातर बच्चों ने 80 से 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उन्होंने कहा बच्चों की अच्छी रिजल्ट से शिक्षक-शिक्षिकाओं में उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.